VIDEO:पारिवारिक कलह से महिला ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास,नौतनवा पुलिस ने खाट पर लादकर महिला को पहुंचाया अस्पताल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- नौतनवा कस्बे के बाल्मीकि नगर वार्ड में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ऊपर कैरोसिन डाल कर खुद को आग लगा लिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने आग पर काबू पाकर महिला को खाट पर लाद कर किसी तरह अस्पताल पहुंचाया।वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं किस तरह पुलिसकर्मी जली हुई महिला को खाट पर लाद कर दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा रहे हैं । रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक महिला का अपनी सास से विवाद होने के बाद उसने यह कदम उठाया । रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कुसुम नाम की महिला को पुलिसकर्मियों द्वारा जली हुई अवस्था में लाया गया था जो लगभग 80% जल चुकी थी। जिसकी स्थिति काफी गंभीर थी उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही पुलिसकर्मियों के द्वारा जिस तरह से तत्परता को दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है उससे लोग पुलिस की इस कार्य शैली की तारीफ कर रहे हैं। दुखद बात यह रही कि महिला को बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें : कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 23.31% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित; यूपी-112 ने परीक्षा छूटने से बचाई अभ्यर्थी की उम्मीद